गेंदा

 गेंदा एक लोकप्रिय फूल है, लगभग सभी लोग गेंदा का पौधा अपने बगीचे या फिर गमलो में लगाते है। यह आसानी से कम समय मे उगने वाले फूलों में से है। इसका उपयोग समान्यतः पूजा पाठ या फिर सजावट के लिए किया जाता है। पूजा पाठ और सजावट के अलावे गेंदा के औषधीय गुण भी है। घाव हो या सूजन यह बहुत लाभकारी होता है।

शरीर के किसी हिस्से में अगर सूजन है तो गेंदा फूल की पंखुड़ियों को पीस कर सूजन वाले स्थान पर लेप लगा लें बहुत ही कम समय मे सूजन मिट जाएगा।
किसी के सिर में किसी भी तरह का संक्रमण , फोड़े फुंसिया या फिर घाव हो जाये तो, गेंदा फूल के साथ पत्तियों को मिलाकर रस निकाल लें फिर रस को मैदा के साथ मिलाकर सप्ताह में कम से कम दो बार सिर पर लगावें ऐसा करने से घाव, फोड़े फुन्सी से आराम मिलता है।

Comments