Posts

अपराजिता, पारिजात और मधुकामिनी

 स्वर्ग से आए हैं तीन फूल अपराजिता, पारिजात और मधुकामिनी, जानिए मधुकामिनी क्या है?  मधुकामिनी के फूल गर्मियों में खिलते हैं। घर में अगर एक बार आपने कामिनी के फूल का पौधा लगा दिया तो ४-५ वर्ष या इससे अधिक समय तक फूल आते रहेंगे। सौंधी और मनमोहक खुशबू के कारण इसे अपने घर की बालकनी में लगाना बहुत ही आसान है।  मधुकामिनी प्लांट को सबसे अच्छे इनडोर और आउटडोर पौधों में से एक माना जाता है। वास्तु के अनुसार यह प्लांट घर-आंगन को खुशियों से भर सकता है।जरूरी बात यह है कि यह कम रखरखाव वाला पौधा है और इसमें सुगंधित फूलों के गुच्छे होते हैं जो सुंदर ति‍तलियों और चिड़ियों को बहुत आकर्षित करते हैं।  मधुकामिनी फूल का वनस्पति नाम है मुराया पैनीकुलेटम। यह एक सफेद रंग का फूल है जो घर की सज्जा के साथ औषधि के लिए भी प्रयोग किया जाता है खूशबूदार फूलों में से मधुकामिनी दिन रात महकने वाला प्लांट है। यह एक सदाबहार झाड़ीनुमा पौधा है जिसका आकार ५-१५ फिट तक होता है। नारंगी यानी संतरा जैसी सुगंध आने के कारण इसको ऑरेंज जैस्मीन नाम से भी जाना जाता है। इसके फूलों का रंग सफेद होता है!  इसके फूलों ...

गेंदा

  गेंदा एक लोकप्रिय फूल है, लगभग सभी लोग गेंदा का पौधा अपने बगीचे या फिर गमलो में लगाते है। यह आसानी से कम समय मे उगने वाले फूलों में से है। इसका उपयोग समान्यतः पूजा पाठ या फिर सजावट के लिए किया जाता है। पूजा पाठ और सजावट के अलावे गेंदा के औषधीय गुण भी है। घाव हो या सूजन यह बहुत लाभकारी होता है। शरीर के किसी हिस्से में अगर सूजन है तो गेंदा फूल की पंखुड़ियों को पीस कर सूजन वाले स्थान पर लेप लगा लें बहुत ही कम समय मे सूजन मिट जाएगा। किसी के सिर में किसी भी तरह का संक्रमण , फोड़े फुंसिया या फिर घाव हो जाये तो, गेंदा फूल के साथ पत्तियों को मिलाकर रस निकाल लें फिर रस को मैदा के साथ मिलाकर सप्ताह में कम से कम दो बार सिर पर लगावें ऐसा करने से घाव, फोड़े फुन्सी से आराम मिलता है।